Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों और शोध कार्यों की समीक्षा की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को लोक भवन नैनीताल में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक कर उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

बैठक में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहानी तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने अपने-अपने विश्वविद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों और कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी राज्यपाल को दी।

कुलपतियों ने विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रस्तुतीकरण दिया।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना होगा। उन्होंने आधुनिक तकनीक, कौशल विकास, स्टार्टअप और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि युवा केवल रोजगार पाने वाले ही नहीं, बल्कि रोजगार सृजक भी बनें।

उन्होंने विश्वविद्यालयों को समाज से जोड़ने और सामुदायिक सहभागिता आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का समग्र व्यक्तित्व विकास सुनिश्चित करना भी है।

बैठक के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक पदों की स्थिति की जानकारी लेते हुए भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विश्वविद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाओं को आवश्यक बताया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!