Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

हल्द्वानी पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, स्कूटी से शराब तस्करी कर रहा तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में नशे और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 52 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 07 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने हीरानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने कालाढूंगी रोड पर एक संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी सवार मनोज बसौला पुत्र स्वर्गीय मोहन चंद निवासी राजकीय इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल के कब्जे से 52 क्वार्टर मैकडॉवेल्स शराब बरामद की गई।

पुलिस ने अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK 04 Z 6324 को भी सीज कर दिया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

🔹 पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

  • उ0नि0 कृपाल सिंह, चौकी प्रभारी हीरानगर
  • हेड कांस्टेबल मनोज कुमार
  • कांस्टेबल ललित नाथ

और पढ़ें

error: Content is protected !!