Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

वीकेंड पर कैंची धाम जाने वाले पर्यटक ध्यान दें, वीकेंड पर कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में वीकेंड के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इसका उद्देश्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

जारी यातायात योजना के अनुसार प्रत्येक शनिवार और रविवार को कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में भारी वाहनों तथा पर्यटक वाहनों के संचालन को नियंत्रित किया जाएगा।

▪️ भारी वाहनों के लिए डायवर्जन

अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग से हल्द्वानी भेजा जाएगा।

वहीं हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से जा सकेंगे, जबकि अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार भवाली मस्जिद तिराहे पर रोका जाएगा या उन्हें रामगढ़ एवं खुटानी मोटर मार्ग से भेजा जाएगा।

▪️ पर्यटक वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले पर्यटक जो निजी वाहनों से भीमताल मार्ग होते हुए कैंची धाम जाना चाहते हैं, उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम भेजा जाएगा।

इसी प्रकार गेठिया और नैनीताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। वहां से भी शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।

▪️ टैक्सी दोपहिया वाहनों पर रोक

वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कर शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने सभी पर्यटकों, वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान का पालन करें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!