Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

काशीपुर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार के आरोप में कई हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – काशीपुर फ्लाईओवर क्षेत्र स्थित दो स्पा सेंटरों में कथित रूप से चल रहे देह व्यापार का पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने संयुक्त कार्रवाई कर भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह युवतियों को रेस्क्यू करते हुए एक महिला संचालक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि पुलिस और एएचटीयू को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि फ्लाईओवर स्थित “ब्यूटी क्वीन सैलून” और “सेटटेशन स्पा” में स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आरोप है कि बाहरी राज्यों की युवतियों को यहां लाकर ग्राहकों के पास भेजा जाता था।

सूचना के आधार पर एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी और एएचटीयू प्रभारी एमएस दसौनी के नेतृत्व में मंगलवार शाम करीब चार बजे दोनों स्पा सेंटरों पर संयुक्त छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद हुई।

जांच के दौरान टीम को स्पा सेंटर के अंदर एक गुप्त कमरा भी मिला, जहां कुछ युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद थीं। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से सभी युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। मौके से दो संचालकों, एक ग्राहक और दो सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेस्क्यू की गई युवतियां मिजोरम की रहने वाली हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उन्हें किस प्रकार यहां लाया गया और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस टीम स्पा सेंटरों से बरामद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!