Breaking News

नैनीताल में मानसून की तैयारियों की समीक्षा,जिला प्रशासन सतर्क 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित करने के निर्देश काशीपुर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार के आरोप में कई हिरासत में कुमाऊं मंडल में 14,726 करोड़ की 45 बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा, आयुक्त दीपक रावत ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश भीमताल में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.68 करोड़ की लागत से सड़क डामरीकरण और सुधारीकरण कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास हल्द्वानी में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षणार्थियों ने दिखाया मेकअप कला का हुनर, विशेषज्ञों ने स्वरोजगार अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित नैनीताल में महंगी किताबें और अतिरिक्त शुल्क पर प्रशासन सख्त, 12 और निजी स्कूलों को नोटिस

भीमताल में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.68 करोड़ की लागत से सड़क डामरीकरण और सुधारीकरण कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विभिन्न मोटर मार्गों के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों पर कुल 1 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत आएगी।

भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत तल्लीताल से भिमेश्वर मोटर मार्ग तथा चंदा देवी से हरीनगर मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त स्थिति में थे। खराब सड़क के कारण स्थानीय ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी।

ग्रामीणों द्वारा लगातार सड़क सुधार की मांग किए जाने पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने इन मार्गों के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए बजट स्वीकृत कराया। तल्लीताल से भिमेश्वर मोटर मार्ग के लिए 1 करोड़ 4 लाख रुपये, चंदा देवी से हरीनगर मोटर मार्ग के लिए 59 लाख रुपये तथा विनायक क्षेत्र में टाइल निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।

मंत्री कैड़ा ने आज इन कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!