Breaking News

नैनीताल में मानसून की तैयारियों की समीक्षा,जिला प्रशासन सतर्क 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित करने के निर्देश काशीपुर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार के आरोप में कई हिरासत में कुमाऊं मंडल में 14,726 करोड़ की 45 बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा, आयुक्त दीपक रावत ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश भीमताल में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.68 करोड़ की लागत से सड़क डामरीकरण और सुधारीकरण कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास हल्द्वानी में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षणार्थियों ने दिखाया मेकअप कला का हुनर, विशेषज्ञों ने स्वरोजगार अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित नैनीताल में महंगी किताबें और अतिरिक्त शुल्क पर प्रशासन सख्त, 12 और निजी स्कूलों को नोटिस

बाल संरक्षण आयोग ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा, आंगनवाड़ी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मंगलवार को ब्लॉक सभागार हल्द्वानी में उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट द्वारा बाल एवं महिला पोषण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इनमें बाल पोषण एवं महिला पोषण योजना, महालक्ष्मी किट, रेडी टू ईट, अनुपूरक पोषाहार, आंचल अमृत योजना, नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) तथा वन स्टॉप सेंटर के संचालन सहित विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

योगेश रजवार ने निर्देश दिए कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण करें। उन्होंने कहा कि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ धरातल पर प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं से वंचित बच्चों के लिए आधार पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएं तथा मई माह के अंत तक सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी अपना भ्रमण कार्यक्रम साझा करें। साथ ही जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण शीघ्र करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जमीनी स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा दी जा रही सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक परिसर हल्द्वानी स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, सीडीपीओ हल्द्वानी ग्रामीण शिल्पा जोशी, हल्द्वानी शहर की किरण जोशी, भीमताल की रेनू मर्तोलिया, कोटाबाग की पूनम रौतेला, रामगढ़ की पार्वती कोरंगा, ओखलकांडा की तुलसी बोहरा, धारी की नीता दीक्षित सहित समस्त सुपरवाइजर एवं वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका आर्या द्वारा किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!