Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात, ममेरे भाई ने 8 वर्षीय मासूम बहन से की दरिंदगी का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर/ बाजपुर – ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक कलयुगी भाई ने अपनी ही 8 साल की मासूम फुफेरी बहन के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है। वारदात उस वक्त हुई जब पीड़िता की माँ खेत पर मजदूरी करने गई हुई थी।

इसी का फायदा उठाकर आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म के बाद उसे लहूलुहान हालत में एक राइस मिल के पास छोड़कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़िता को बंधक बनाकर मामले को दबाने का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीणों की मदद से मासूम को छुड़ाया गया।

पीड़िता की माँ की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!