जसपुर में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,पत्नी-बच्ची गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जसपुर – जसपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और चार माह की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बक्शीवाला फाटक के पास बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी मोहम्मद इकबाल (38) अपनी पत्नी नाहिद जहां और चार माह की बच्ची के साथ बाइक से काशीपुर जा रहे थे। इसी दौरान थाना रेहड़ क्षेत्र के रायपुर के पास उनकी बाइक क्रेन की चपेट में आ गई, जिससे इकबाल की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद पीछे से गुजर रही एक निजी एंबुलेंस ने तुरंत घायलों को जसपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. मेहताब जहां ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी और बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर काशीपुर रेफर कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!