फर्जी बिलिंग पर बड़ी कार्रवाई: राज्य कर विभाग की रेड में 64 लाख रुपये कैश सरेंडर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – राज्य के राजस्व संवर्द्धन, राजस्व सुरक्षा तथा जीएसटी कर अपवंचन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आयुक्त कर महोदया के निर्देश तथा अपर आयुक्त के मार्गदर्शन में संयुक्त आयुक्त श्याम तिरूवा द्वारा टिम्बर प्रोडक्ट्स से संबंधित लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत वि० अनु०शा० इकाई की दो टीमों का गठन किया गया, जिसमें उपायुक्त विनय प्रकाश ओझा एवं सहायक आयुक्त मौ० जीशान मलिक के नेतृत्व में दिनांक 27 अप्रैल 2026 को देर रात तक तलाशी एवं अभिग्रहण की कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित व्यापारी प्रांत के बाहर की फर्मों से 5 करोड़ रुपये से अधिक का माल खरीदना दर्शा रहे थे, जबकि जिन फर्मों से सप्लाई दिखाई गई, उनमें से अधिकांश या तो निलंबित थीं या फिर निरस्त की जा चुकी थीं। कुछ मामलों में यह भी पाया गया कि वास्तविक रूप से माल की आपूर्ति उत्तराखंड में हुई ही नहीं और केवल कागजों पर लेन-देन दर्शा दिया गया।

कार्रवाई के दौरान व्यापारी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोनों फर्मों की ओर से स्वेच्छा से 64 लाख रुपये की नकद राशि सरेंडर कर दी।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व उपायुक्त  विनय प्रकाश ओझा एवं सहायक आयुक्त मौ० जीशान मलिक ने किया। टीम में सहायक आयुक्त अमर कुमार, विश्वजीत विष्ट, मुकेश पांडे, आकांक्षा, निशा तथा राज्य कर अधिकारी देवेश फुलेरिया सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!