Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

हल्द्वानी बार चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में, 28 मार्च को मतदान……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 11 पदों के लिए कुल 31 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके बीच मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए किशोर कुमार पंत और गोविंद सिंह बिष्ट के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि सचिव पद पर चार प्रत्याशियों के बीच चतुष्कोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडेय ने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया, जिससे सभी पदों पर मुकाबला तय हो गया है। उन्होंने जानकारी दी कि 28 मार्च को मतदान कराया जाएगा, जिसमें कुल 1320 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा, जिसके बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।चुनाव अधिकारी हिमांशु डालाकोटी ने बताया कि मतदान के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का मूल पहचान पत्र अनिवार्य होगा। बिना पहचान पत्र के किसी भी अधिवक्ता को मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!