Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

सीएम धामी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड: रेखा आर्या….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल में आयोजित एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।

सोमवार को विकास खंड सभागार में “जन-जन की सरकार—चार साल बेमिसाल” थीम पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था लगभग डेढ़ गुना बढ़ी है, जो राज्य की तेज विकास गति को दर्शाता है।

रेखा आर्या ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है और भविष्य में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि राज्य में वात्सल्य योजना, महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत आरक्षण जैसी महत्वपूर्ण पहलें लागू की गई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वर्ग तक विकास पहुंचाना है और इसी दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी आमजन को दी गई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!