Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

लालकुआं पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं में पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है। नैनीताल पुलिस के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए लालकुआं थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज/ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया। अभियुक्त 25 एकड़ कॉलोनी लालकुआं का निवासी है और वर्तमान में बाजपुर चौराहा, बिंदुखत्ता क्षेत्र में रह रहा था।

अभियुक्त के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 4943/20 में धारा 269/270 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  • उपनिरीक्षक दया किशन सती
  • हेड कांस्टेबल वीर सिंह
  • कांस्टेबल दिलीप कुमार

लालकुआं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों को बल मिला है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!