भूमि अधिकार को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर- बाजपुर से खबर है, जहां भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने दर्जनों किसानों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री उत्तराखंड को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी बाजपुर के माध्यम से भेजा है।

ज्ञापन में 20 गांवों की भूमि के मालिकाना हक की लंबे समय से लंबित मांग को प्रमुखता से उठाया गया है। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा पहले दिए गए आश्वासनों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

गौरतलब है कि भूमि बचाओ मुहिम के तहत करीब 18 महीने तक आंदोलन चला था, जिसे 18 जनवरी 2025 को प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया था। उस समय तीन महीने के भीतर भूमिधरी अधिकार दिलाने की बात कही गई थी, लेकिन 14 महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।

इस कारण 20 गांवों के किसानों को जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल पाया है, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा, हाल ही में आए तूफान और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को हुए भारी नुकसान का मुद्दा भी उठाया गया है। किसानों ने राज्य सरकार से प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजे की मांग

और पढ़ें

error: Content is protected !!