डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से एमबी इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सुरक्षा के हर पहलू का बारीकी से जायजा लिया और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डॉ. मंजूनाथ ने अधीनस्थ अधिकारियों को सतर्कता, समन्वय और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।












