Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

हल्द्वानी: होटल में ठहरे युवक से तमंचा और कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-  हल्द्वानी में चलाए जा रहे पुलिस सत्यापन और चेकिंग अभियान के दौरान टनकपुर रोड स्थित होटल कैलाश व्यू में ठहरे एक युवक के पास से अवैध हथियार बरामद होने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीजीपी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत बुधवार शाम पुलिस टीम राजपुरा रेलवे क्रॉसिंग पार कर होटल कैलाश व्यू पहुंची। टीम ने रूम नंबर 205 की जांच की, जहां ठहरे युवक ने अपना नाम पंकज सिंह बिष्ट (31 वर्ष), निवासी ग्राम मोल्टा थाना जोशीमठ, जिला चमोली बताया। पहचान पत्र मांगने पर उसने आयुष्मान कार्ड दिखाया, जबकि आधार कार्ड बैग में होने की बात कही।

शक होने पर पुलिस ने बैग की तलाशी ली, जिसमें नीले रंग की पन्नी में रखा 12 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए। इनमें से एक कारतूस पर “आरसी 12 इटली” अंकित था। पुलिस ने युवक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है और हथियार की खरीद तथा अन्य पहलुओं पर पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र में हाल ही में बरामद हुए हथियारों और एके-47 के कारतूस के मामले से भी इस घटना के संभावित संबंधों की जांच की जा रही है। सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!