Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

यमकेश्वर के विकास पर बड़ी चर्चा, मुख्यमंत्री से विश्वजीत नेगी की अहम भेंट…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

यमकेश्वर – यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कस्याली निवासी विश्वजीत सिंह नेगी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर यमकेश्वर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

भेंट के दौरान क्षेत्र की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई नए विकास प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए गए। विशेष रूप से सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास पर गंभीर चर्चा हुई। विश्वजीत सिंह नेगी ने क्षेत्र की प्राथमिक समस्याओं और जनभावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर विश्वजीत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यमकेश्वर के सर्वांगीण विकास हेतु उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ मिलकर निरंतर प्रयासरत रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!