सरस आजीविका मेला–2026: आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, स्वरोज़गार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ऊधम सिंह नगर द्वारा रुद्रपुर स्थित गांधी पार्क में आयोजित सरस आजीविका मेला–2026 आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करता नजर आ रहा है।

मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों ने अपने पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, वस्त्र और घरेलू सामग्री जैसे विविध उत्पाद न केवल भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय कारीगरों और महिलाओं को आय बढ़ाने का सशक्त मंच भी प्रदान कर रहे हैं।

इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के हरिपुरधार स्थित ग्राम पंचायत दिउड़ी खड़ाह से आई जय बिजाई माता स्वयं सहायता समूह ने अपने पारंपरिक व्यंजनों से मेले में खास पहचान बनाई है। समूह की सदस्य सोनू राणा द्वारा तैयार किए गए हिमाचली व्यंजनों की सुगंध और स्वाद ने आगंतुकों को आकर्षित किया, जिससे उनका स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है।

सोनू राणा ने इस मंच के लिए उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छोटे स्वयं सहायता समूहों को नई पहचान मिलती है और उन्हें अपनी आजीविका बढ़ाने के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं और सकारात्मक वातावरण की सराहना की।

सरस आजीविका मेला–2026 न केवल उत्पादों की प्रदर्शनी है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण, स्वरोज़गार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त पहल है। यह आयोजन दर्शाता है कि राज्य सरकार की नीतियां धरातल पर आम लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं और विभिन्न वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!