Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

फ्री कंबल लेने उमड़ी भीड़, दीवार गिरने से 6 घायल — 4 हल्द्वानी रेफर…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- नैनीताल जिले के बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में सोमवार शाम जन सम्मेलन के दौरान कंबल वितरण कार्यक्रम हादसे में बदल गया। समाजसेवी शीलू कुमार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण कंबल लेने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोग दीवार पर चढ़ गए और अत्यधिक भार पड़ने से दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में तीन महिलाएं और तीन पुरुष घायल हो गए।

घायलों को तुरंत पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेतालघाट पहुंचाया गया। सीएचसी के कार्यवाहक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश कुमार के अनुसार कांति देवी (65), रेखा देवी (43), बचुली देवी (58), भोपाल अधिकारी (17), मोहन कुमार (37) और रेवाधर (38) घायल हुए हैं। इनमें कांति देवी, रेखा देवी, बचुली देवी और भोपाल अधिकारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया।

बेतालघाट थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि हादसा कंबल वितरण के दौरान भीड़ के दबाव से दीवार गिरने के कारण हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!