Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई, और प्रदेश के कई जिलों में बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। शीत लहर के चलते लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

पर्वतीय जनपद उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। वहीं अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में देर रात से रुक-रुककर बारिश जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

झोंकेदार हवाओं को लेकर यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। इसे देखते हुए झोंकेदार हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

देहरादून और हल्द्वानी में रुक-रुककर बारिश

राजधानी देहरादून और नैनीताल के हल्द्वानी में कहीं-कहीं रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

2 फरवरी : उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना। अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

3 फरवरी : राज्य के सभी जिलों में बारिश व बर्फबारी की संभावना। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार।

4 फरवरी –

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश व बर्फबारी, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!