Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर की प्रबंधन बैठक में विकास व सुविधाओं पर बड़े निर्देश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुरजवाहर नवोदय विद्यालय सभागार में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी देवेश शाशनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रधानाचार्य ने बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन, अनुशासनात्मक वातावरण और नवाचार आधारित शिक्षण प्रयासों की जानकारी दी, जिस पर समिति ने संतोष व्यक्त किया।

बैठक के दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय की भूमि का स्थायी हस्तांतरण कराने का अनुरोध रखा, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशासन स्तर पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराने, गेट और बाउंड्री वॉल के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

उरेडा विभाग के माध्यम से स्थापित सोलर गीजर लंबे समय से खराब होने की जानकारी पर परियोजना अधिकारी को परीक्षण कर शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को समय-समय पर चिकित्सकीय टीम भेजकर छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने को कहा गया।

प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई और नीट की तैयारी के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग, तीन आरओ वाटर प्यूरीफायर उपलब्ध कराने तथा गैस पाइपलाइन सुविधा हेतु प्रशासनिक सहयोग देने का भी आश्वासन दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा देते हुए विद्यालय परिवार को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने को कहा।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि अभिनव चौधरी ने विद्यालय को नई रोटी मेकिंग मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिससे भोजन व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, विद्यालय प्रशासन और शिक्षकगण उपस्थित रहे तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित परिसर के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!