फाइलों में नहीं, फील्ड में दिखे काम: जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अब केवल फाइलों में नहीं, बल्कि फील्ड में विकास कार्य दिखाई देने चाहिए। सर्किट हाउस काठगोदाम में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, गौशालाएं, जंगली जानवरों से सुरक्षा, स्वच्छता और जल जीवन मिशन से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।

अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण जनता की समस्याओं को अब टालना संभव नहीं है और अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं पर मंथन किया गया, वहीं निराश्रित पशुओं की बढ़ती समस्या को देखते हुए नई गौशालाओं के निर्माण, ग्राम गौसेवक योजना को बढ़ावा देने और पशु संरक्षण को लेकर ठोस निर्णय लिए गए। पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर नाराज़गी जताते हुए रोस्टरवार मेडिकल कैंप, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और 108 एंबुलेंस सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही जंगली जानवरों से फसलों और जान-माल की सुरक्षा के लिए फेंसिंग, पेट्रोलिंग और मुआवजा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़कों की मरम्मत, कूड़ा निस्तारण और जल जीवन मिशन के तहत लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के आदेश दिए गए। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीण विकास को गति देने के लिए समन्वय के साथ काम करने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!