Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

देहरादून में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनदेहरादून में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 27 जनवरी को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गरज-चमक के साथ तेज बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से अपील की है कि वे आदेशों का पालन करें और बच्चों को घर से बाहर न भेजें।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी घंटों में मौसम और अधिक बिगड़ सकता है, जिससे ठंड में इजाफा और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!