Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

कांग्रेस संगठन को मजबूती, पार्षद भगवती बिष्ट की सक्रिय वापसी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेतृत्व द्वारा देवभूमि अकैडमी में एक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, नैनीताल जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिम्मवाल एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने वार्ड संख्या 56 की पार्षद भगवती बिष्ट के विद्यालय देवभूमि अकैडमी पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की और विद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच संविधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र की मजबूती और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कांग्रेस नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व कुछ कारणों से पार्षद भगवती बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी से दूरी बनाई थी, लेकिन इस सकारात्मक एवं विश्वासपूर्ण संवाद के पश्चात उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था को पुनः दृढ़ करते हुए संगठन के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कांग्रेस परिवार ने पार्षद भगवती बिष्ट का हार्दिक स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, समर्पण एवं जनसेवा की भावना से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर सतीश नैनवाल, किरण माहरा, कृष्णा नेगी, मंजू पाण्डेय, भोला दत्त भट्ट, रेणु तोमर, गोविंद बिष्ट, मुन्नी जोशी, हेमा पांडेय, गीता, पुष्पा नेगी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!