Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

धानाचूली से मुक्तेश्वर तक बर्फ की सफेद चादर, नैनीताल की वादियों में लौटी सर्दियों की रौनक….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – उत्तराखंड के नैनीताल जनपद से जुड़े रामगढ़, मुक्तेश्वर, धानाचूली सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के अचानक करवट लेने से खूबसूरत बर्फबारी देखने को मिल रही है। पहाड़ों ने मानो सफेद चादर ओढ़ ली हो और हर ओर बर्फ से ढकी वादियां आंखों को सुकून देने वाला नज़ारा पेश कर रही हैं।

बीते दो दिनों से इन क्षेत्रों में मौसम खराब बना हुआ था। शुक्रवार सुबह से बारिश और ओलावृष्टि के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की फुहारें गिरने लगीं, जिससे क्षेत्रवासियों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह इस मौसम की पहली प्रमुख बर्फबारी मानी जा रही है, जिसे देखकर स्थानीय लोग खासे खुश नजर आए।

बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया है। वहीं, बर्फ जमने से पहाड़ी मोटर मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। पुलिस और प्रशासन ने भारी वाहनों, हल्के वाहनों और दोपहिया चालकों को बर्फीले मार्गों पर सफर से बचने की सलाह दी है।

बर्फबारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पर्यटक भी इन क्षेत्रों की ओर रुख करने लगे हैं, जिससे पर्यटन गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है। दूसरी ओर, बारिश और बर्फबारी काश्तकारों के लिए राहत लेकर आई है, जिससे फसलों को प्राकृतिक नमी मिलने का लाभ होगा।

कुल मिलाकर नैनीताल की वादियों में बर्फबारी ने जहां सर्दियों की खूबसूरती लौटा दी है, वहीं किसानों और पर्यटन दोनों के लिए यह शुभ संकेत माना जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!