Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

वर्दी घोटाले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, DIG अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड्स (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह मामला वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए की गई वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है। टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं, पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप सामने आए थे।

महानिदेशक की रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में कई गंभीर खामियों का खुलासा हुआ। रिपोर्ट में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद महानिदेशक की संस्तुति पर मुख्यमंत्री ने न केवल डिप्टी कमांडेंट को निलंबित किया, बल्कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के भी निर्देश दिए हैं।

भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि अधिकारी चाहे कितना भी वरिष्ठ क्यों न हो, यदि वह भ्रष्टाचार या अनियमितता में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता के विश्वास के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और इसे सरकार की सख्त भ्रष्टाचार विरोधी नीति का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!