Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

Haldwani – नैनीताल समेत 10 जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, बारिश बर्फबारी का अलर्ट……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड में इजाफा हो गया है। खराब मौसम और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के कक्षा एक से 8तक सभी विद्यालयों में 24 जनवरी को छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं।

 

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 जनवरी 2026 को जनपद नैनीताल में वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

 

आदेश के अनुसार शनिवार, 24 जनवरी को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।

 

वहीं आज बसंत पंचमी पर प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 10 जिलों नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा में कल यानी शनिवार को 1 से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी घोषित की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!