Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हरिद्वार में अमित शाह, शताब्दी समारोह में गूंजा हिंदुत्व और आध्यात्म का स्वर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वारहरिद्वार दौरे पर पहुंचे गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शांतिकुंज में आयोजित अखंड ज्योति शताब्दी समारोह में शिरकत करते हुए आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रवाद के संगम का संदेश दिया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा को नमन किया।

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी ने अपने जीवनकाल में कई युगों का कार्य किया है। उनके द्वारा शुरू किए गए आंदोलन से आज 15 करोड़ से अधिक लोग आध्यात्मिकता के मार्ग पर अग्रसर हो रहे हैं, जो विश्व स्तर पर एक मिसाल है।

उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग हिंदुत्व की बात करने से डरते थे, लेकिन आज पूरे देश में हिंदुत्व का नारा गर्व के साथ गूंज रहा है। यह परिवर्तन राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना के जागरण का प्रतीक है।

गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जिसके तहत उन्होंने तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में सहभागिता की। शांतिकुंज के शताब्दी समारोह में उनका संबोधन आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी विचारों से ओतप्रोत रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत, गायत्री परिवार के कार्यकर्ता और देशभर से आए अनुयायी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!