Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

हल्द्वानी निवेश फ्रॉड केस में बड़ी कार्रवाई, 8000 निवेशकों से ठगी करने वाला दबोचा गया….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी में चर्चित GMFX GLOBAL LIMITED निवेश घोटाले में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के मालिक बिमल रावत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आरोप है कि बिमल रावत ने निवेशकों को 25 से 30 महीनों में रकम दोगुनी करने और हर माह 8 प्रतिशत रिटर्न देने का लालच देकर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की।

10 लाख निवेश, 8.10 लाख की धोखाधड़ी

मामले की शुरुआत 18 जनवरी 2026 को हुई, जब बड़ी मुखानी निवासी पार्थ परासर ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के अनुसार नवंबर-दिसंबर 2024 में GMFX GLOBAL LIMITED में दो किस्तों में कुल 10 लाख रुपये निवेश किए गए थे।

कंपनी ने मासिक ब्याज का वादा किया, लेकिन केवल 1.90 लाख रुपये मूलधन और उतनी ही राशि ब्याज लौटाई गई।
शेष ₹8.10 लाख की रकम वापस नहीं की गई, जिससे धोखाधड़ी उजागर हुई।

FIR दर्ज, SSP के निर्देश पर गिरफ्तारी

मामले में FIR संख्या 20/26 के तहत
धारा 316(5), 318, 3(5) BNS एवं
उत्तराखंड जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर दिनांक 19 जनवरी 2026 को अभियुक्त को तलब कर गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया।

8000 निवेशक, 39 करोड़ रुपये का जाल

जांच में सामने आया कि कंपनी ने लगभग 8000 निवेशकों से करीब 39 करोड़ रुपये एकत्र किए।
कंपनी खातों में रकम नगण्य पाई गई, जबकि अधिकतर पैसा जमीन खरीद में लगाया गया था।

घोटाले का खुलासा कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में हुआ, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: बिमल रावत
उम्र: 38 वर्ष
निवासी: गोकुल धाम सोसाइटी, मुखानी, नैनीताल
मूल निवासी: पौड़ी गढ़वाल

SSP की जनता से अपील

SSP नैनीताल ने जनता से अपील की है कि
“असामान्य मुनाफे और शॉर्टकट कमाई के लालच में किसी भी अप्रमाणित योजना में निवेश न करें।”

और पढ़ें

error: Content is protected !!