Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

काशीपुर में प्रशासनिक हलचल, योजनाओं की प्रगति पर सचिव दीपक कुमार सख्त….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुरसचिव, संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम विभाग दीपक कुमार ने विकास खण्ड भागार में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा शासन स्तर पर लंबित योजनाओं की विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सचिव दीपक कुमार ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित विभाग शिकायतकर्ता से दूरभाष पर संवाद कर समाधान की पुष्टि करें। उन्होंने अधिकारियों से नवाचार अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नए उपाय अपनाए जाएं ताकि अधिक से अधिक जनता लाभान्वित हो सके। नगर आयुक्त काशीपुर को निर्देश दिए गए कि शहर में जलभराव की समस्या से निजात के लिए प्रभावी ड्रेनेज प्लान बनाकर शीघ्र कार्य कराया जाए।

बैठक में सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारना और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीण उन्मुख योजनाओं पर विशेष ध्यान देने और प्रशासन गांव के तहत शिविर लगाकर जनता से संवाद करने तथा समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सिंचाई, सड़क एवं सामाजिक सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता हैं और इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जनता व जनप्रतिनिधियों को जागरूक किया जाए। सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में खराब या बंद शौचालयों की मरम्मत कर उन्हें 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस से पूर्व चालू किया जाए।

इसके अलावा सचिव ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, एनयूएलएम, मनरेगा, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों को सरलीकरण एवं समाधान की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट, तहसीलदार पंकज चंदोला, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. दीक्षित, खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!