Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

अंकिता हत्याकांड में वीआईपी नाम पर बवाल, महिला कांग्रेस ने उठाए तीखे सवाल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित तौर पर एक वीआईपी नाम सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने ज्योति रौतेला (प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष) के नेतृत्व में ऋतु भूषण खंडूरी के यमुना कॉलोनी स्थित आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर सांकेतिक विधानसभा लगाकर अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कई ज्वलंत सवाल उठाए।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने विधानसभा अध्यक्ष के प्रतीक रूप में प्रदेश महिला उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा को आसन पर बैठाकर प्रश्न किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला मोर्चा और पार्टी की महिला प्रवक्ताएं इस गंभीर मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि हत्याकांड के सबूत मिटाने की आरोपी विधायक रेणु बिष्ट की विधानसभा सदस्यता अब तक क्यों नहीं रद्द की गई।

ज्योति रौतेला ने कहा कि यदि भाजपा की महिला नेत्रियां वास्तव में महिलाओं की अस्मिता को लेकर संवेदनशील हैं, तो उन्हें स्वयं आगे आकर दुष्यंत गौतम के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते तीन वर्षों में प्रदेश में महिलाओं के साथ हुए अपराधों और अत्याचारों के अधिकांश मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आई, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के कारण ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी से एक महिला होने के नाते इस पीड़ा को समझने की अपील करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सबूत मिटाने की आरोपी विधायक की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा और राज्य की अस्मिता से जुड़ा है, जिसे किसी भी हाल में दबाया नहीं जा सकता।

इस घेराव कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पार्षद कोमल बोरा, संगीता गुप्ता, अनुराधा तिवाड़ी, महासचिव निधि नेगी, पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, अंशुल त्यागी, शिवानी मिश्रा, अमृता कौशल, नीरू सिंह, दीपा चौहान, देवेन्द्र कौर, आयुष गुप्ता, गौरव रावत, रितेश क्षेत्री, अभिषेक डोबरियाल सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!