पुलिस ने किया दो बाइक चोरों को गिरफ्तार, पढ़ें ये खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 काशीपुर – (सुनील शर्मा) पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन बाइके बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया है। नगर क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये वरिष्ठ पुलिस के आदेश पर एसपी प्रमोद कुमार और सीओ अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मालवा तिराहे के पास एक बाइक पर बैठे चैती गांव निवासी रोहित कुमार पुत्र मणिपाल और अमित काम्बोज पुत्र रमेश काम्बोज को गिरफ्तार कर जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बाइक को सरकारी अस्पताल से चोरी करना बताया। पुलिस ने आरोपियों बयान पर जनपद मुरादाबाद के कांठ और गदरपुर से दो और बाइक चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने उनकी चोरी की गई दो और बाइकों को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित पर पूर्व में 10 मुकदमें व अमित काम्बोज पर तीन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, कां. संजय कुमार, मुकेश कुमार, कुलदीप कुमार, जगदीश प्रसाद, दीवान गिरी व कृष्ण चन्द्र मौजूद रहे |

और पढ़ें

error: Content is protected !!