काशीपुर के आईटीआई संस्थान में हुआ, मेले का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 

काशीपुर– (सुनील शर्मा) काशीपुर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित मेले का शुभारम्भ कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के निदेशक विनोद गोस्वामी ने दीप प्रज्जलित कर किया | जिसमें करीब 1200 शिशिक्षु प्रशिक्षण के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 32 अधिष्ठानों ने  भाग लिया | और भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल अप्रेन्टिसशिप प्रोमोशन स्कीम योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक प्रसार कर जरूरतमंद प्रशिक्षार्थियों को लाभ पहुंचाना है। आयोजित मेले में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लि., मिण्डा स्पार्क कारपोरेशन, सिडकुल पंतनगर, आईजीएल, सन्सेरा इंजीनियरिंग लि., टाटा आटोकाम्प, वैक्टर्स प्रा. लि., नेस्ले इंडिया सहित थर्ड पार्टी एजेंसीज ने लगभग 350 अभ्यर्थियों का चयन किया । आयोजित मेले में आईटीआई काशीपुर के छात्रों ने विभिन्न व्यवसायों में बनाये गए मॉडल, परिधानों और अन्य वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई | निदेशक विनोद गोस्वामी ने प्रदर्शनी में लगाई गई वस्तुओं प्रशंसा भी की | और मेले में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊं मण्डल के विभिन्न आईटीआई संस्थानों से प्रधानाचार्य, कार्यनिदेशक और अन्य स्टाफ कर्मी मौजूद रहे ।

इससे पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने निदेशक विनोद गोस्वामी का बुके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया । इस मौके पर आईटीआई हल्द्वानी के प्रधानाचार्य जसवंत सिंह जलाल, आईटीआई गदरपुर के प्रधानाचार्य निदेश चन्द, आईटीआई सल्ड के प्रधानाचार्य राजीव पुष्पांकर, आईटीआई पंतनगर के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, निदेशालय हल्द्वानी से राजेन्द्र शर्मा समेत आईटीआई काशीपुर से अनुज कुमार, गौरव आर्य, प्रदीप कुमार, जगप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!