रुद्रपुर– (शमी मेहर) रुद्रपुर के काशीपुर रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में फाल्ट होने की वजह से पूरी बैंक के अंदर आग भड़क गई | जिसकी वजह से बैंक में लगी मशीनें और फर्नीचर पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया | जिससे आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी | आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन वास्तविकता में आग कैसे लगी इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा | जब दमकल विभाग की अधिकारी से इस बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया आग बुझाने में पांच गाड़ी फायर बिग्रेड और 15 से 20 कर्मचारियों को लगाना पड़ा | तब जाकर 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया |

Skip to content











