Breaking News

धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर

श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ पर सीएम धामी हुए नतमस्तक…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के पावन अवसर पर देहरादून स्थित रेस कोर्स गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर मत्था टेका और अरदास में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर जी को “त्याग, बलिदान और मानवता की रक्षा के प्रतीक” बताते हुए कहा कि “गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उनका जीवन समाज को सहिष्णुता, करुणा और भाईचारे का अमूल्य संदेश देता है।”

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को गुरु तेग बहादुर जी की शहादत दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए।

इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। संगत ने कीर्तन दरबार में हिस्सा लिया और गुरु साहिब के उपदेशों को स्मरण किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें सिरोपा (सम्मान स्वरूप वस्त्र) भेंट किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!