Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

भालू के चंगुल से बचकर रातभर पेड़ के सहारे छिपी रही महिला, सुबह गंभीर हालत में मिली….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

चमोली – पोखरी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बुधवार से लापता महिला रामेश्वरी (42 वर्ष), निवासी पाव गांव, जंगल में बुरी तरह घायल अवस्था में मिली। महिला पर भालू ने हमला किया था, जिसकी वजह से उसका चेहरा और शरीर गंभीर रूप से जख्मी पाया गया। हमला इतना भयावह था कि महिला का मुंह भालू ने बुरी तरह नोंच डाला था।

जानकारी के अनुसार, रामेश्वरी बुधवार सुबह घास लेने जंगल गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने पहले गांव और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रात होते ही अंधेरा बढ़ने और जंगली जानवरों के खतरे के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा।

गुरुवार सुबह ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने दोबारा खोज अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद महिला जंगल में एक पेड़ के सहारे लेटी मिली। वह सदमे में थी और गंभीर रूप से घायल थी। उसके आसपास खून के निशान भी मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसे भालू ने बुरी तरह घायल किया था।

बताया जा रहा है कि भालू के हमले के बाद महिला किसी तरह अपनी जान बचाते हुए पेड़ के सहारे छिपकर रात भर जीवित रही। घटना स्थल से संघर्ष के निशान भी मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतने गहरे जख्म होने के बावजूद महिला का जीवित रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को जंगल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में गश्त बढ़ाने और मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!