लालकुआं – (जफर अंसारी) लालकुआं के नगीना कॉलोनी में आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर ध्वजारोहण और पुष्प अर्पित करके महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन को याद किया | कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष नूरहसन और राजेश शर्मा ने किया | इसके साथ ही संगठन मंत्री सुरेश जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया | आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक पांडे और वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर पांडे ने कार्यक्रम में शिरकत की | प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक पांडे ने कहा गांधीजी के विचारों का अनुसरण आज भारत देश ही नहीं पूरा विश्व भी करता है और हमें उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए अपने कार्य करने हैं और समाज में एक प्रतिष्ठा कायम करनी है | साथ ही दीपक पांडेय ने 27 साल पहले 2 अक्टूबर को ‘उत्तराखंड आंदोलन’ में शहीद हुए लोगों को भी याद किया और उत्तराखंड के शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी | उन्होंने बताया उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारियों की बड़ी संख्या इस दिन शांतिपूर्ण तरीके से अपने पृथक राज्य की मांग को लेकर दिल्ली जा रही थी| आंदोलनकारियों को रामपुर तिराहा पर पुलिस के क्रूर व्यवहार का शिकार होना पड़ा | आंदोलनकारी महिलाओं के साथ बलात्कार किया और कई आंदोलनकारियों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया | 2 अक्टूबर 1994 रामपुर तिराहा कांड को उत्तराखंड कभी भूल नहीं सकता | यह उत्तराखंड के अध्याय में एक काला पन्ना है | कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष ओमपाल कश्यप, सेक्टर प्रभारी लालसिंह चौहान, सर्किल इंचार्ज प्रकाश पांडेय, प्रवक्ता सतीश गहतोड़ी, सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र कार्की, जगदीश रौतेला, आलम, अंचल, राजू, आदि उपस्थित रहे ।

Skip to content











