Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी में देर रात हंगामा: नैनीताल रोड पर दौड़ती युवती बोली – “मुझे अकेला छोड़ दो, मैं अपनी जान देने निकली हूं”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर के नैनीताल रोड पर बुधवार देर रात एक युवती की हरकतों से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने बताया कि युवती अचानक सड़क पर दौड़ने लगी — कभी डिवाइडर पर बैठ जाती, तो कभी तेज रफ्तार वाहनों के सामने कूदने की कोशिश करती। इस दौरान कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां रोककर उसे बचाने में जुट गए, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो युवती ने चिल्लाकर कहा, “मुझे अकेला छोड़ दो, मैं अपनी जान देने निकली हूं।” यह सुनकर लोगों के होश उड़ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से युवती को शांत कराया गया। फिलहाल उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना कोतवाली पुलिस के अनुसार, युवती मानसिक तनाव में लग रही थी। पुलिस उसके परिवार और परिचितों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

घटना के वक्त नैनीताल रोड पर कई राहगीरों ने इस पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!