Breaking News

हल्द्वानी की लेखिकाओं भारती भट्ट ‘भानु’ और सुमन बर्गली को मुजफ्फरनगर में मिला साहित्य प्रज्ञा सम्मान…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। ज्ञानेश्वरी प्रकाशन के तत्वावधान में आयोजित भव्य साहित्य प्रज्ञा सम्मान समारोह में हल्द्वानी की प्रतिष्ठित लेखिकाओं एवं कवयित्रियों भारती भट्ट ‘भानु’ और सुमन बर्गली को उनके विशिष्ट साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ‘एक चिट्ठी भारत माँ के नाम’ विषय पर प्रस्तुत उनकी प्रभावशाली रचनाओं और निरंतर साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ साहित्यकारों व रचनाकारों ने दोनों लेखिकाओं की रचनाओं को समाज को नई दिशा देने वाली प्रेरक कृतियाँ बताया। समारोह में संस्थापक आकाश मालिया ने दोनों साहित्यकारों को सम्मान पत्र भेंटकर अभिनंदन किया।

सुमन बर्गली ने अब तक कई कहानियाँ, लेख और काव्य संग्रह प्रकाशित किए हैं, जिनमें सामाजिक संवेदनाएँ और मानवीय मूल्य झलकते हैं। वहीं भारती भट्ट ‘भानु’ ने स्वतंत्र रूप से कई रचनाएँ प्रकाशित की हैं। दोनों ने मिलकर अन्य महिला लेखिकाओं के साथ ‘प्राइड ऑफ वुमन’ नामक एंथॉलजी भी प्रकाशित की, जिसे पाठकों ने खूब सराहा।

गौरतलब है कि दोनों लेखिकाएँ पूर्व में राष्ट्रीय स्तर की कई लेखन प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुकी हैं और साहित्य जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। कार्यक्रम में यह घोषणा भी की गई कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उनकी नवीन पुस्तक का लोकार्पण किया गया, जिसने साहित्य प्रेमियों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!