Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

लालकुआं में ई-व्हीकल शोरूम में भीषण आग, करोड़ों की स्कूटी और बैटरियां खाक….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – यहां निकटवर्ती क्षेत्र गौला रोड में शहीद स्मारक के समीप स्थित प्रेम ट्रेडर्स शोरूम में गत अर्धरात्रि अचानक आग लग गई, जिसमें एक करोड़ से भी अधिक की स्कूटी व बैटरियां जलकर भस्म हो गई, 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां गौला रोड में शहीद स्मारक के समीप स्थित प्रेम ट्रेडर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल के शोरूम में रात लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच अचानक आग लग गई, शोरूम के पड़ोस में रहने वाले परिजनों को जैसे ही इलेक्ट्रिक बैटरियों के फटने की तेज आवाज़ सुनाई दी तो उन्होंने दुकान स्वामी प्रेमनाथ पंडित को सूचना दी, साथ ही फायर ब्रिगेड को अवगत कराया गया,

जिसके बाद हल्द्वानी से पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दो ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, इस दौरान शोरूम में रखीं सभी डेढ़ सौ से अधिक स्कूटी व 40 लाख से अधिक की इलेक्ट्रिक बैटरी जलकर राख हो गई। शोरूम में हुए इस अग्निकांड में एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!