Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

उत्तरांचल रोडवेज यूनियन ने दी चेतावनी, समाधान न मिलने पर आंदोलन की राह…. 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी देहरादून मंडल के सभी कर्मचारियों को सूचित किया गया है कि आज दिनांक 8 सितंबर 2025 को महामंत्री जी के नेतृत्व में निगम मुख्यालय में एक शिष्य मंडल बैठक आयोजित हुई। बैठक में रोडवेज इंप्लाइज यूनियन तथा एससी-एसटी श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में वेतन एवं अन्य लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस दौरान निगम के महाप्रबंधक एवं संचालक ने कर्मचारियों को अवगत कराया कि मामले को लेकर प्रबंध निदेशक महोदय की ओर से एक पत्र माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन को भेजा गया है, ताकि इस विषय पर उच्च स्तर पर 9 सितंबर 2025 को वार्ता की जा सके।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 9 सितंबर की वार्ता में कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकलता है, तो कर्मचारियों का धरना कार्यक्रम 9 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे से प्रभावी हो जाएगा, जिसका अर्थ है कि 10 सितंबर 2025 से धरना आंदोलन शुरू होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!