Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

लालकुआं : गौला नदी गेट पर मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – गौला नदी गेट के पास उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो मृतक की पहचान सूरज सिंह (42) पुत्र हीरा सिंह निवासी नारायणपुरम, हल्दूचौड़ के रूप में हुई। मृतक टेम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

परिवार के अनुसार, सूरज सिंह 6 सितंबर की सुबह घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। देर शाम तक जब उनका पता नहीं चला तो परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने चौकी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच देवरामपुर गेट के निकट शव बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से नमकीन, गिलास और शराब की बोतल भी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है क्योंकि सूरज सिंह ही परिवार का इकलौता सहारा थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!