Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

हल्द्वानी में डॉक्टर की चलती कार में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा टला….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नीलकंठ हॉस्पिटल के मालिक डॉ. गौरव सिंघल की चलती हुई हुंडई क्रेटा कार गांधी स्कूल के पास अचानक आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि डॉक्टर की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की तत्परता से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफर के दौरान कार से जलने की गंध आने पर डॉ. गौरव ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकल आए। कुछ ही पलों में कार से धुआं उठने लगा और आग की लपटों ने वाहन को घेर लिया। यह नजारा देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से आसपास खड़े वाहन और राहगीर बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद डॉ. गौरव ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि यदि वह कुछ देर और वाहन में रहते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने और अपने वाहनों की नियमित जांच कराने की सलाह भी दी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!