Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

ईवीएम वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व साफ-सफाई पर दिए निर्देश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुरजिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता की जांच की।

जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि परिसर की साफ-सफाई नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए और सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईवीएम वेयरहाउस निर्वाचन प्रक्रिया का अहम केंद्र है, इसलिए इसकी सुरक्षा और सुव्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दिनेश कुटौला, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र अधिकारी तथा सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!