Breaking News

ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश रक्षाबंधन से पहले रामनगर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की सख्ती, आधा दर्जन प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण बिंदुखत्ता में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी और घर से 65 क्वार्टर बरामद; आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी के बनभूलपुरा में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार बनभूलपुरा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 370 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

भाजपा ने नैनीताल पंचायत चुनाव में दिखाई ताकत, 12 में से 11 सीटों पर दर्ज की जीत…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने नैनीताल पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन पर जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा न्यायालय और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्णय का सम्मान किया तथा पूरी सद्भावना और नैतिकता के साथ परिणाम का इंतजार किया। इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी लगातार नकारात्मक माहौल बनाने और लोकतंत्र को प्रभावित करने वाली बयानबाजी करती रही।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को शांतिपूर्ण मतगणना की चिंता नहीं थी, बल्कि वह केवल भ्रम और बवंडर खड़ा करने में जुटी रही। उन्होंने जोर देकर कहा कि नैनीताल पंचायत चुनाव का यह नतीजा सत्य की जीत और जनता की विकास यात्रा को मिली स्वीकृति का प्रतीक है। भाजपा ने 12 में से 11 पंचायत अध्यक्ष सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है।

प्रदेशाध्यक्ष ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए राज्य की जनता और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!