Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में योग सत्र का आयोजन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – समाज कल्याण विभाग, पौड़ी और जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत अभियान्त्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, घुड़दौड़ी में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरुकता एवं योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी  गयी और योग को जीवनशैली में अपनाने पर बल दिया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

डाॅ. अंजू अग्रवाल ने ‘नशामुक्ति में योग और प्राणायाम की उपयोगिता’ विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि कैसे नियमित योगाभ्यास मानसिक संतुलन और आत्मनियंत्रण को बढ़ाकर नशे की आदत से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. विजय कुमार बंगा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी राहुल राणा सहित डाॅ. भावना सिंह, अंकित शाही, भरत सिंह, नितिन कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!