Breaking News

द्रोणासागर में हरित योग कार्यक्रम: आयुष विभाग और KDF संस्था का संयुक्त आयोजन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – बुधवार को द्रोणासागर के मैदान में जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन एवं आयुष एवं आयुष शिक्षा  विभाग उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में सुबह 7 से  8 बजे तक हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ KDF संस्था के संस्थापक राजीव घई द्वारा किया गया। डॉ संदीप चौधरी ने अपने सम्बोधन में आये हुए साधकों का धन्यवाद किया तथा स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों एवं साधकों का स्वागत किया।

आये हुए साधकों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल से योग किया। आयोजन समिति के नोडल अधिकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर डॉ संदीप चौधरी ने हरित योग में पधारे डॉ लक्ष्मीकांत मिश्रा, चक्रेश, जितेंद्र कुमार, योग अनुदेशिका अर्चना, योग अनुदेशक कुलदीप शर्मा का सहयोग प्रदान करने हेतु विशेष आभार व्यक्त किया गया। काशीपुर की जनता कार्यक्रम से बहुत लाभान्वित हुई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!