Breaking News

उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान सीएम धामी ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी नियुक्ति, बोले “हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज”…. कृषि से रक्षा तक, युवा तकनीक से रचेंगे नए भारत की कहानी IIT रुड़की में शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025…. सीएम धामी बोले – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब “सोशल चेंज मेकर्स”, समाज में ला सकते हैं बड़ा बदलाव…. देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद ने पकड़ा तूल महिला कॉन्स्टेबल का प्रदर्शनकारी नर्सिंग अधिकारी पर थप्पड़, वीडियो वायरल…. हाईकोर्ट की फटकार: सूखाताल झील सौंदर्यीकरण में देरी क्यों? तीन महीने में रिपोर्ट न देने पर DDA को लगाई लताड़…. उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन एक सप्ताह में सरकार से मांगी प्रगति रिपोर्ट….

जिला प्रशासन ने टेका-केवर्स मार्ग पर चलाया स्वच्छता अभियान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यालय स्थित टेका-केवर्स मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर पालिका कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ पर टेका-केवर्स मार्ग पर विभिन्न स्थलों से प्लास्टिक, जैविक व अजैविक कचरे को पृथक-पृथक कर इकट्ठा किया गया।

लगभग 600 किलो कचरा एकत्रित किया गया, जिसका निस्तारण नगर पालिका के वाहनों के माध्यम से किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सब की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “पर्यावरण की सुरक्षा केवल सरकारी एजेंसियों का नहीं, हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है।”

उन्होंने कहा कि हमें अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखनी होगी और प्लास्टिक के उपयोग को कम कर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान केवल प्रतीकात्मक न रहें, बल्कि इन्हें रोजमर्रा की आदत बनाना जरूरी है। स्वच्छ वातावरण में ही हम स्वस्थ जीवन की कल्पना कर सकते हैं।

अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने कहा कि प्राकृतिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इनका आनंद ले सकें। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे कूड़ा–कचरा इधर–उधर न फेंकें और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

इस अवसर पर डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, एआरटीओ मंगल सिंह, ईओ नगर पालिका पौड़ी शांति प्रसाद जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आर. एस. नेगी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!