Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता हेतु बी.जी.आर. परिसर में आयोजित हुआ जन-जागरूकता कार्यक्रम….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशानुसार हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बी.जी.आर. परिसर, पौड़ी में आत्म एवं सामाजिक विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पौड़ी द्वारा एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर किशन सिंह पंवार एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को भूकंप, भूस्खलन, अग्निकांड तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियों, तकनीकी जानकारी एवं प्राथमिक उपचार के विषय में व्याख्यान और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में बी.जी.आर. परिसर के प्राचार्य प्रो. यू.सी. गैरोला, प्रो. प्रभाकर बडोनी, विनोद नेगी, सौरभ नेगी सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!