Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

विद्यालयों में सुधार और गांवों में विकास सरकार की पहली प्राथमिकता : डॉ. रावत….  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मंत्री ने किया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाली चोपड़ा का औचक निरीक्षण

पौड़ी – प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाबौ ब्लॉक के राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज और राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाली चोपड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं और शिक्षण व्यवस्था का जायज़ा लिया और छात्र-छात्राओं से बातचीत कर पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली।

मंत्री ने शिक्षकों को निर्देश दिये कि वे बिना अनुमति के विद्यालय से अनुपस्थित न रहें और विद्यार्थियों की पढ़ाई, पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, शौचालयों की सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है और इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसके बाद मंत्री पाबौ के चोंडी गांव, कलगड़ी और कलगड़ी मल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

 

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गांवों में पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाय, ताकि ग्रामीणों को समय पर लाभ मिल सके। मंत्री ने ग्रामीणों से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, जिससे ग्रामीण अपने ही क्षेत्र में स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!