Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

खेल योजनाओं पर रेखा आर्या और मेघवाल की चर्चा…. 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और खेल, युवा कल्याण, पंचायत राज एवं ग्रामीण निर्माण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहीं रेखा आर्या ने दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात संसद परिसर में हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच राज्य एवं देश के समसामयिक मुद्दों को लेकर गहन चर्चा हुई।

इस दौरान रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनका उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास, युवाओं को रोजगार और खेलों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

खेल मंत्री ने विशेष रूप से राज्य में खेल आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भागीदारी बढ़ाने के लिए चल रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस दिशा में सहयोग और मार्गदर्शन भी मांगा।

रेखा आर्या ने संसद परिसर में लोकसभा महासचिव एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से भी शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उत्पल कुमार सिंह ने उन्हें भारतीय संविधान की मूल प्रति और उसका विशेष कैलेंडर भेंट किया, जिसे मंत्री ने बड़े सम्मान के साथ स्वीकार किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्पल कुमार सिंह के स्वास्थ्य व कुशलक्षेम की जानकारी ली और उनके अनुभवों से प्रेरणा प्राप्त की।

यह मुलाकात राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत करने के एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखी जा रही है, जिसका लाभ निश्चित रूप से उत्तराखंड की जनता और विशेषकर युवाओं को मिलेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!